सपा ने कायमगंज से सर्वेश अम्बेडकर को दिया टिकट

0
238

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चल रही उठा पटख के बाद आखिर सभी दावेदारों को एक तरफ करते हुए सपा सुप्रीमो नें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अम्बेडकर को कायमगंज विधान सभा का टिकट दे दिया है| वहीं उनके टिकट मिलने की सुगबुगाहट मिलते ही अन्य दावेदारों में भारी रोष फैल गया है|
दरअसल कायमगंज से पूर्वविधायक अजीत कठेरिया, करन माथुर,रामविलास माथुर, संतोष दिवाकर, शशि दिवाकर, कन्हैया लाल कोरी, रामशरण कठेरिया भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे| लेकिन सपा सुप्रीमो नें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व पूर्व सपा के अनुसूचित जाति- जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अम्बेडकर पर भरोसा जताया| उन्हें बीती देर रात 1 बजे टिकट की संस्तुति प्राप्त करा दी गयी| सर्वेश अम्बेडकर नें जेएनआई को फोन पर बताया कि उन्हें टिकट मिल गया है| वह जल्द विधान सभा कायमगंज पंहुचकर सभी से भेट करेंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]