सपा नेता प्रदीप यादव ने भोला व एके के खिलाफ दर्ज करायी एफआईआर

0
223

prdip yadavफर्रुखाबाद: नलकूप विभाग में ठेके हथियाने को लेकर सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव(नदौरा वालो) ने सपा नेता के समर्थक भोला यादव व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एके के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कराया है| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

प्रदीप यादव ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि दोपहर बाद वह सिचाई विभाग फतेहगढ़ में अधिशासी अभियंता के आवास से बाहर निकल रहे थे उसी समय आदित्य राठौर(एके), उदय प्रताप उर्फ़ भोला यादव निवासी नदौरा मेरापुर आये| दोनों से पुरानी दुश्मनी है| एके ने देखते ही तमंचे से फायर कर दिया लेकिन तमंचा मिस हो गया| लेकिन भोला के कहने पर एके ने दोबारा गाली गलौज करते हुये तमंचा लोड करने लगे|

प्रदीप ने बताया कि विवाद होता देख मेरा गनर विनीत कुमार व डॉ० धीरज यादव (सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष) भी आ गये| दोनों को आया देख आरोपी मौका देखकर भाग गये| घटना के बाद प्रदीप ने पुलिस अधीक्षक विजय यादव से मिलकर फतेहगढ़ कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है| पुलिस घटना कि जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="2"]