सपा नेता पर फायरिंग

0
90

spa neta anchlफर्रुखाबाद : प्रापर्टी डीलर सपा नेता फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी कुशल परिहार व उनके भाई अचल सिंह परिहार दो बाइकों पर सवार चार हमलावरों ने पुरानी रंजिश में रायफल से फायर झोंक दिया।घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

सपा नेता के भाई अचल सिंह ने तहरीर में कहा कि दोपहर को वह अपने भाई कुशल व मामा के साथ घर पर मौजूद थे। इसी बीच अनिल राठौर अन्य आरोपियों के साथ लाइसेंसी हथियारों से लैस होकर आये। उन्होंने बड़े भाई कुशल को देखते ही गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर अनिल के भतीजे फौजी ने लाइसेंसी रायफल से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया,

जिससे वह बाल-बाल बच गये। फायर की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग एकत्र हो गये। हमलावर बाइक छोड़कर भाग गये। दरोगा राजेंद्र ¨सह जादौन ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने हमलावरों की बाइक कब्जे में ले ली। अचल ने बताया कि आरोपियों से उनकी मुकदमे की रंजिश चल रही है। अचल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हमलावर थाना मोहम्मदाबाद के गांव बनकिया सहसापुर निवासी अनिल राठौर, भतीजे, उनके पुत्र व एक अज्ञात साथी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर वह मौके पर गए थे | जाँच चल रही है |

[adrotate banner="2"]