सपा नेता डॉ० जितेन्द्र यादव सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
191

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान आंदोलन के समर्थन में पुलिस की रोंक के बाद भी जुलूस निकालने का प्रयास करने के चलते डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव सहित 50 सपाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा के बेबर रोड़ बघार मेडिकल कालेज स्थित आपने आवास पर डॉ० जितेन्द्र यादव नें किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित सपा के धरने में अपने समर्थकों के साथ जाने का प्रयास किया| पुलिस नें उन्हें रोंका तो समर्थकों नें पुलिस से खीचतान की| पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद डॉ० जितेन्द्र को गिरफ्तार किया| वहीं बघार चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार नें डॉ० जितेन्द्र यादव और उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ 188 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|  थानाध्यक्ष जेपी शर्मा नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है|जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]