सपा नेता के समर्थक ने मानसिक विक्षिप्त किशोरी को दबोचा

0
116

reepफर्रुखाबाद:(कंपिल) जानवरो को चारा डालने गयी मानसिक विक्षिप्त किशोरी को एक सपा नेता समर्थक ने बदनीयती से दबोच लिया| घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नही चढ़ा है | सपा नेता अभी आरोपी की पैरवी में लगे है|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित किशोरी के पिता ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है| वह शनिवार की रात को जानवरों को चारा डालने के लिये गयी थी| तभी उसे पड़ोसी ही अजीत सिंह पुत्र जगनिवास ने उसे दबोच कर अपनी चौपाल में खीच ले गया| जब उसने शोर मचाया तो माँ अपनी पुत्री को उस दरिन्दे से बचाने के लिये मौके पर पंहुची तो आरोपी दुकानदार अजीत मौके से भागा नही बल्कि पीडिता की माँ को धमकी दी| उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया| आरोपी कायमगंज के एक सपा नेता का करीबी है|

घटना के सम्बन्ध में पीडिता के पिता ने तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,506 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है| उसकी तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="2"]