सपा नेता के फिलिंग स्टेशन पर कोविड टीकाकरण में दिखा उत्साह

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के सरल फिलिंग स्टेशन हाथीपुर में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया| जिसमे लोगों नें उत्साह के साथ भाग लिया|
सपा नेता सरल दुबे के फिलिंग स्टेशन पर आयोजित टीकाकरण शिविर में पंहुचे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी एचपीसीएल अनुराग सिन्हा के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया| जिसमे सभी सेल्समैंन एवं क्षेत्रीय लोगों नें उत्साह के साथ टीकाकरण में सहभागिता की| कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता सरल दुबे, प्राँशु दुबे व अंश दुबे ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।सुनील वाजपेयी, भइयन मिश्रा, नवनीत गंगवार, आशु गोयल, अंचित अग्रवाल, मोहित यादव, मुकेश राजपूत, मोनू चौहान, फूल हसन, नवनीत शुक्ला, आशीष शाक्य, ग्राम प्रधान हाथीपुर सतीक खान आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]