सपा नेता के पुत्र ने लूटी युवती की आबरू, पुलिस मामला दबाने में जुटी

0
98

25_01_2015-25_up_02लखनऊ:सत्ता की हनक के नशे में चूर देवरिया में समाजवादी पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी के पुत्र ने एक दिन पहले गांव की ही एक युवती की अस्मत से खेला। सपा नेता के पुत्र ने चाकू की नोक पर युवती की आबरू लूट ली। युवती के घर से पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ शनिवार देर शाम तक पुलिस ने न तो मुकदमा पंजीकृत किया, और न ही पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="3"]

सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेताओं के दबाव में आई पुलिस मामले को पचाने की फिराक में है। पीडि़ता से मिली जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के सपा नेता के पुत्र की निगाह कई माह से उस पर गड़ी थी। कुछ दिन पहले जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तो आरोपी ने सरेराह उसे रोका। प्रतिरोध के कारण उस समय तो आरोपी भाग खड़ा हुआ, लेकिन शुक्रवार की देर रात युवती के कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। युवती कमरे में अकेली थी।

युवती कुछ समझ पाती इसके पहले ही आरोपी ने गले पर चाकू लगाकर दुष्कर्म किया। इसकी आहट पीडि़ता के परिवारीजन को लगी। परिवारीजन कमरे का दरवाजा पीटने लगे। उसके बाद युवती फाटक खोलकर बाहर निकली और बाहर से परिवारीजन के सहयोग से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी कमरे में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी को पीडि़ता के कमरे से हिरासत में लिया।

पीडि़ता के परिवारीजन के मुताबिक देर रात तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। सत्ताधारी दल के कुछ लोग पुलिस की सांठगांठ से मामले की लीपापोती का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शहर कोतवाल ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

[adrotate banner="2"]