सपा नेता के जमीन कब्जे की जाँच में मिला फर्जीबाड़ा!

0
101

kallu yadav janchफर्रुखाबाद:(कायमगंज)आवादी की जमीन पर खेती होना दर्शाकर किया गया अवैध कब्जे की जाँच जिलाधिकारी के आदेश पर करने गये कर्मचरियों ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है| जिसमें स्टाम्प चोरी किये जाने की की बात प्रकाश में आयी है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिनों जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान से प्रमोद, नंद किशोर, रामचन्द्र आदि ने शिकायत की थी की सपा नेता कल्लू यादव ने कोतवाली क्षेत्र के गंगादरवाजा स्थित 52 डिसिमिल भूमि पर फर्जी तरीके से कब्ज़ा कर लिया है| सपा नेता ने अपने पुत्र अनुपम यादव के आलावा अशोक अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने मिलकर जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया|
उनके द्वारा फर्जी तरीके से उस भूमि पर खेती दिखाकर अपने नाम करा ली गयी| जबकि उस भूमि पर वर्षो से एक गोदाम व एक विधालय संचालित है|

शिकायत मिलने के बाद तेजतर्रार जिलाधिकारी श्री चौहान ने सपा नेता के खिलाफ जाँच के आदेश दिये| गुरुवार को जाँच करने पंहुचे सब रजिस्ट्रार सुभाष चन्द्र ने मौके पर पंहुच कर नक्शा बना कर जाँच की| जाँच के बाद उन्होंने बताया की मौके पर उन्हें गडबडी मिली है| स्टाम्प पर खेती दिखायी गयी है| जबकि मौके पर भवन है| उम्होने बताया की यथा स्थित से डीएम को अवगत कर दिया गया है| जाँच में स्टाम्प चोरी किये जाने की बात भी सामने आ रही है इसकी भी जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]