सपा नेता के घर ताला तोड़कर लाखो की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सैनिक के घर के ताले तोड़कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया गया| पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल की| वही सपा नेता भी मौके पर पंहुचे|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर विकास नगर निवासी समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला सचिव कर्मवीर यादव ने बताया की रक्षाबंधन को शाम 4 बजे वह अपनी पत्नी अंजू यादव व पुत्र अभिषेकं व पुत्री प्रतीक्षा के साथ अपनी ससुराल तुलसीपुर छिबरामऊ कन्नौज गया था|
जंहा त्यौहार मनाने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाँव जनपद मैनपुरी के एलाऊ शिवपुरी चले गये| मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे विकास नगर से पड़ोसी रविन्द्र कुमार ने फोन पर चोरी होने की सूचना कर्मवीर को दी| जिसके बाद कर्मवीर अपने परिजन के साथ मौके आ गये| उन्होंने बताया कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और उन्होंने कमरे के ताले तोड़ दिये| चोर एक सोने का हार, आधा दर्जन सोने की चूड़ी, मंगल सूत्र, पांच अंगूठी, सोने की जंजीर, दो जोड़ी सोने के झाले, 55 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली| चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर उसमे रखा खाना भी खाया|
जानकारी होने पर सपा के जिला महासचिव मंदीप यादव, सपा नेता शिब्बू यादव, रिंकू अग्निहोत्री भी आ गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| चोरो ने ताले तोड़कर घर के बाहर नाली में फेंक दिये| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|