सपा नेता के खिलाफ जबाबी तहरीर

0
102

spaaफर्रुखाबाद: सिचाई विभाग में सपा समर्थक ठेकेदारो व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के साथ हुये विवाद में प्रदीप यादव द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद भोला यादव ने भी जबाबी तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ कोतवाली के भोलेपुर लोको रोड निवासी भोला यादव ने दी तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार को नलकूप कालोनी में टेंडर की प्रक्रिया में भाग लेने गए थे। अधिशासी अभियंता से बात करने के दौरान नदौरा निवासी बृषपाल यादव के पुत्र प्रदीप यादव व उनके साथी ने कहा कि जब वह खड़े हैं तो उनके सामने ¨सचाई विभाग में बात करने की हिम्मत कैसे हुई। भोला ने कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं आप अपना काम करें। नाराज होकर प्रदीप यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर, उनके गनर ने कारबाइन व एक अज्ञात व्यक्ति ने रायफल तानकर कहा कि भाग जाओ वरना यहीं पर हत्या कर दूंगा। आरोपियों ने मारपीट भी की। जैसे ही भागने का प्रयास किया, आरोपियों ने अपने लाइसेंसी शस्त्रों व कारबाइन से फायर किया जो मिस हो गया। शोरगुल मचाने पर आदित्य राठौर, दीपू यादव व कई अन्य लोग आ गए।

सीओ वाई पी सिंह ने बताया कि जाँच कर कार्यवाही कि जाएगी

[adrotate banner="2"]