फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सपा नेता देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू की पत्नी प्रीती यादव की तहरीर पर पुलिस नें 24 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट करने में एफआईआर पंजीकृत की गयी है| फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोको कालोनी निवासी प्रीती सिंह ने आवास विकास कालोनी निवासी सोनू सोलंकी, राजेश बाबू, नरायनपुर निवासी सचिन, पखपुखरा निवासी अखिलेश व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के रहने वाले राजेश बाबू की बाग लकूला में 48 डिसमिल जमीन पड़ी थी। जिसमें से 23.10 डिसमिल का बैनामा राजेश से उसने अपने नाम करा लिया था। बैनामा करने के वक्त राजेश बाबू ने रास्ता भी दिया था। खरीदी गई जमीन पर चाहर दीवारी कराई। 27 मार्च को दिन में एक बजे आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने आए। आरोपी चाहर दीवारी गिरा कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची और विरोध किया। आरोपियों ने एक अनुबंध पत्र दिखा कर कहा कि इस जमीन को वह पहले खरीद चुके हैं। अनुबंध पत्र देखने पर पता चला कि वह फर्जी है। इससे नाराज होकर आरोपियों ने मारपीट पर धमकी दी। आरोपी उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।
सपा नेता की पत्नी नें 24 पर दर्ज कराया धोखाधड़ी व मारपीट का मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



