सपा नेता की दुकान में तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दुकान खाली कराने के विवाद में तोड़फोड़ करनें के मामले में पुलिस नें कुल 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के चौराहा निवासी सपा नेता मो० युनुस अंसारी नें कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि वह बीते 30 वर्षों से पेट्रोल पम्प के पीछे बेल्डिंग आदि की दुकान किये है| जिसमे इस्माइल के पुत्र अम्बर व टप्पू के पुत्र अरबाज व 5 अज्ञात लोगों नें उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे सामान को सड़क पर फेंक दिया| जिसके बाद सामान में तोड़फोड़ भी की| जब सूचना मिलने पर बेटे मौके पर आया तो उसे तमंचा दिखाकर दौडा लिया|
पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 427, 452, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]