सपा नेता कल्लू यादव पर भाजयुमो नेता नें दर्ज करायी एफआईआर

0
258

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव के खिलाफ भाजयुमो नेता की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| उन पर भाजपा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करनें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था| जिसके बाद कार्यवाही की गयी|
कायमगंज निवासी पूर्व व्लाक प्रमुख कल्लू यादव का 10 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ| जिसमे ग्राम बहलोलपुर कम्पिल में हुए एक सपा के कार्यक्रम में कल्लू पर भाजपा के लिए अत्यधिक अमर्यादित टिप्पणी की गयी थी| जिसका वीडियो वायरल हुआ| बीती रात भाजयुमो जिलाध्य्क्ष मयंक बुंदेला, जिला महामंत्री राहुल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह निवासी कादरी गेट थाना कम्पिल पंहुचे और अमित सिंह नें पुलिस को कल्लू यादव के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस नें देर रात सपा नेता के खिलाफ धारा 504, 500 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया| जाँच दीपक त्रिवेदी को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]