सपा नेता अनस सिद्दीकी सहित कई हो सकते प्रसपा में शामिल!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:पूर्व प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र यादव के पार्टी छोड़ने के बाद अब शिवपाल खेमे के लोग उनकी जगह को भरने का प्रयास कर रहे है| पता चला है कि अनस सिद्दीकी को प्रसपा का जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है|
बीते दिन प्रसपा को बड़ा झटका लगा| जब डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी ने अपना नाता तोड़ लिया| चुनाबी समर में यह झटका प्रसपा के चुनाव को भी प्रभावित करेगा| इसको देखकर शिवपाल सिंह यादव ने जिले में नये जिलाध्यक्ष की ताजपोशी करने की तैयारी कर ली| सूत्रों की माने तो बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रसपा के पद पर सपा नेता अनस सिद्दीकी की ताजपोशी होने वाली है|
वही कई क्षेत्र पंचायत सदस्य भी प्रसपा की सदस्यता लेंगे|पता चला है की सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के भाई भी प्रसपा की सदस्यता ले सकते है| फ़िलहाल चर्चा का बाजार गर्म है| अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है|