सपा नेताओ के कहने पर भी नही ठीक हुआ नगर विकास मंत्री का शिलान्यास पत्थर

0
109

spaa ajam khanफर्रुखाबाद: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला चीनी ग्राम में लगा यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां के शिलान्यास पत्थर को सपा नेताओ के बार-बार फोन करने के बाद भी नगर पालिका व डूंडा ने कोई कार्यवाही नही की| जिससे सपा नेताओ में आक्रोश है|

[adrotate banner="3"]

चीनी ग्राम मोड़ से प्राथमिक पाठशाला तक बनी सड़क के शिलान्यास के पत्थर को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी ने टक्कर मारकर तोड़ दिया था| जिसके बाद से पत्थर अभी तक वही पड़ा है| कोई विभागीय अधिकारी अभी तक कैबिनेट मंत्री के शिलान्यास पत्थर को देखने तक नही आया| जिससे सपा नेताओ ने फोन पर अधिकारियो से पत्थर को ठीक कराने के लिये कहा लेकिन किसी के भी कान पर जूं तक नही रेंगा|

सपा महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की उन्होंने ईओ नगर पालिका पीके श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी डूंडा अतुल यादव से भी फोन पर कहा गया लेकिन सभी अधिकारी बसपा मानसिकता के है| यदि शनिवार एक बजे तक पत्थर ठीक नही किया गया| तो सपा नेता ईओ व परियोजना अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलेगे|

[adrotate banner="2"]