फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सपा भी संगठन को पूरी तरह से तंदरुस्त करनें में लगी है| जिसके चलते समाजवादी पार्टी नें बुधवार को सातों व्लाकों ले व्लाक अध्यक्षों की घोषणा कर दी|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के अनुमोदन के साथ ही सपा नें विकास खंड बढ़पुर से सुनील यादव, राजेपुर विपिन यादव, कमालगंज अरविन्द सिंह पाल, मोहम्मदाबाद अजव सिंह शाक्य, नवाबगंज मनोज यादव, शमसाबाद आलोक गंगवार, कायमगंज का अनूप कुमार (गुड्डू) को व्लाक अध्यक्ष बनाया गया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


