सपा नें योगी सरकार को गिनाये अपराध के बढ़ रहे आंकड़े

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों नें प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला मुख्यालय पंहुच राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा और ज्ञापन के माध्यम से वर्तमान सरकार के शासन काल में बढ़े अपराध के आंकड़ों से राज्यपाल को अवगत कराया|
पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पंहुचे और जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन राज्यपाल को सौपा| जिसमे उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सार्वाधिक असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां हैं| कानून की बिगड़ी एस्थित इससे जादा क्या होगी कि सीओ और एसडीएम के सामने एक भाजपा नेता नें बलिया में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी| प्रदेश में हो रहीं दुष्कर्म की घटनाओं से जनता चिंतित है| भाजपा सरकार दलित, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की पूर्णतया अनदेखी की जा रही है| हाथरस में दुष्कर्म के बाद हत्या करनेदलित युवती का शव आधी रात को जला दिया गया| सपाईयों नें कहा कि भाजपा के कार्य व्यवहार से प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है|
इस दौरान  पूर्व जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, सुबोध यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, युनूस अंसारी, पुष्पेन्द्र यादव,  महेंद्र सिंह कटियार, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]