सपा नें टिकटें की घोषित, पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रबधू को मौका

0
196

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें जिले की नगर पंचायत और नगर पालिका की टिकट घोषित कर दी हैं| सदर नगर पालिका से पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पुत्रबधू को मौका दिया गया है|
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव नें पत्र जारी कर बताया कि सदर सीट से पूर्व विधायक की पुत्र बधू एकता चौधरी पत्नी अविनाश सिंह, नगर पंचायत शमसाबाद से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी की पत्नी जोया शाह, नगर पंचायत कंपिल से राजवती पत्नी दफेदार को टिकट दिया गया है| नवाबगंज नगर पंचायत से विनीता शाक्य पत्नी अरविन्द शाक्य, संकिसा से सरिता यादव पत्नी अशोक कुमार , खिमशेपुर से संगीता यादव पत्नी हरगोबिन्द यादव, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद से पूर्व चेयरमैंन हरीश यादव को एक बार फिर से पार्टी नें अपना प्रत्याशी बनाया है| नगर पंचायत कमालगंज से राकेश दिवाकर की पत्नी लक्ष्मी व नगर पालिका परिषद कायमगंज से देवकी नन्दन को टिकट मिला है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]