सपा नगर अध्यक्ष ने कराया ग्रामीणों की भूमि पर अवैध कब्जा

0
114

फर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम दूदेमई कमलपुर निवासी दयाराम, दाताराम रामेश्वर, महाराम, राजकुमार ने कंपिल सपा नगर अध्यक्ष व अन्य ग्रामीणों पर जबरन भूमि पर कब्जा कर लिये जाने का आरोप लगाया है। यह भी कहा गया है कि भूमि कब्जाने में लेखपाल भी दबंगों का सहयोग कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

पीड़ित ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि दबंग तेजसिंह यादव पुत्र रामसिंह यादव, रमेश यादव, सर्वेश यादव, राजीव यादव उर्फ नन्हें पुत्रगण तेज सिंह यादव निवासीगण नगला चौधरायन कंपिल ने उनकी भूमि गाटा संख्या 146/69/146/70, 146/80 पर जबरन कब्जा कर लिया। जबकि पीड़ित ग्रामीण दयाराम, दाताराम, जयराम व सतीश पुत्रगण गिरधारीलाल निवासीगण कमलपुर दूदेमई लगभग 50 साल से इस भूमि पर कब्जेदार थे।

बीते 14 जुलाई को समय करीब चार बजे उपरोक्त तेज सिंह आदि 10- 12 लोग नाजायज असलहों से लैस होकर ट्रैक्टर से अवैध कब्जे की नियत से खेत जोतने लगे। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ग्रामीणों ने भूमि की पैमाइस कराकर कब्जा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है। प्रार्थनापत्र में यह भी कहा गया है कि लेखपाल अरविंद गंगवार दबंगों की तरफदारी करते हैं व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। जिनके खिलाफ भी जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की जाये।

ज्ञापन देने वालों में दयाराम, दाताराम पुत्रगण गिरधारीलाल निवासी दूदेमई कमलपुर, सतीश, रामेश्वर पुत्र सरदार, महाराम पुत्र शिवदयाल, राजकुमार पुत्र महाराम निवासीगण कंपिल है।

[adrotate banner="2"]