सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के नामाकंन में शिवपाल सिंह के आने की अटकले!

0
131

sguna devi ajit ktheriyaफर्रुखाबाद: आने वाला नया साल सपा के लिए नई राजनीति को लेकर आ रहा है| जिले में काफी समय से चल रही गुट वजी को भी पार्टी बिराम लगाने का पूरा प्रयास कर रही है| खबर है कि समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सगुना देवी कठेरिया नामंकन मंत्री शिवपाल सिंह यादव खुद करायेगे|

[adrotate banner="3"]

हाल में ही प्रदेश के जिला पंचायत के प्रभारी बनाये गये कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के जनपद आने की खबर से कही ख़ुशी तो कही गम का माहौल है| जनपद के चारो विधायक कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी को जिला पंचायत का चुनाव लड़ा रहे है| जिसके चलते पार्टी आला कमान ने विधायको की ही सिफारिश पर सगुना देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सपा को टिकट दिया| उसके बाद से पार्टी आला कमान सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये जनपद के सपा नेताओ पर अपनी नजर लगाये हुये है| पार्टी नेताओ को किसी भी प्रकार का विरोध ना करने की चेतावनी भी मुख्यमंत्री की तरफ से दी गयी है| लेकिन इसके बाद भी बीते दिन आये प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह से कई सपा नेताओ ने सगुना देवी के विरोध में कान भरे|

जनपद के वर्तमान में जिला पंचायत के सदस्यों को पकड़ो और छोड़ो का खेल चल रहा है| हर दावेदार अपनी साथ अधिक से अधिक जिला पंचायत सदस्य होने का दावा कर रहा है| यह अलग बात है कि दावा करने वाले सत्ता में अच्छा सरोकार रखने वाले नेता ही है| अन्य पार्टी से अभी तक कोई प्रत्याशी निकल कर बाहर नही आया| भाजपा सांसद पूर्व में ही पत्रकारों को बता चुके है कि उनके पास कुछ ही सदस्य है जो भी प्रत्याशी ठीक होगा उसी को वह मतदान करा देगे| बसपा के वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी है लेकिन सत्ता ना होने से उनकी तरफ से भी अब कोई पहल जिला पंचायत के पद के लिये होती नही दिख रही है| कांग्रेस भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किसी को चुनाव मैदान में उतारते नही दिख रही| जिससे साफ है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी ही दमखम से लड़ेगा| लखनऊ के पार्टी सूत्रों की माने तो जिला पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ख़ुद सगुना देवी के नामांकन में आयेगे| फ़िलहाल एक जनवरी को होने वाले सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के नामाकंन को लेकर कई की नजर है|

जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया पार्टी के कुछ लोगो ने शिवपाल सिंह यादव से समय माँगा है| लेकिन अभी उनका कोई कार्यक्रम नही आया है|

[adrotate banner="2"]