सपा जिलाध्यक्ष व महासचिव ने भी दर्ज करायी प्रत्याशी के काफिले में उपस्थिति

0
103

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के नव घोषित प्रत्याशी के जनपद में प्रथम आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व महासचिव समीर यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष व महासचिव पर सपा के दूसरे गुट के विरोधी खेमें में माना जा रहा था।

[adrotate banner="3"]

rameswar- rajkumar- sameer yadav

[bannergarden id=”8″]

विदित हो कि समाजवादी पार्टी हाईकमान से सचिन यादव लव का टिकट काटकर अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह यादव को दिये जाने के बाद से ही जनपद के सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व महासचिव समीर यादव पर प्रश्नचिन्हं लगने शुरू हो गये थे। इतना ही नहीं जिलाध्यक्ष व महासचिव के विरोधी खेमे के होने की बातें तक की जा रही थी। जिसको लेकर जिलाध्यक्ष व महासचिव के बदले जाने की भी चर्चायें तेज रह चुकी हैं। वहीं रामेश्वर सिंह यादव के भाई जोगेन्द्र सिंह यादव के बीते दिनों जनपद में आगमन पर जिलाध्यक्ष के गायब रहने की भी काफी चर्चायें की गयीं।
[bannergarden id=”11″]
लेकिन सपा लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के जनपद में प्रथम आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व महासचिव समीर यादव के एक साथ उपस्थिति दर्ज कराने पर आरोप लगाने वालों के मुहं एक बारगी बंद हो गये।

[adrotate banner="2"]