सपा जिलाध्यक्ष बने जिला योजना समिति के सदस्य

0
138

sp vijy dingh chnvrpalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव को जिला कार्ययोजना समिति का सदस्य बनाया गया है| जिससे उनके शुभचिंतको में ख़ुशी की लहर है|

[adrotate banner="3"]

पार्टी कार्यालय पर सदर विधायक विजय सिंह और सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर चन्द्रपाल सिंह को जिला कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया है| इसके साथ ही साथ पूर्व महानगर अध्यक्ष महताब खां को भी इसी पर की जिम्मेदारी दी गयी है| राज्य योजना आयोग के विशेष सचिव नवींन चन्द्र त्रिपाठी ने इस सम्बन्ध पत्र भी जारी किया गया है|
सपा जिलाध्यक्ष को सपा एम्एलसी ने दिया नोटिस
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव को एमएलसी पुष्प राज जैन ने एक नोटिस जारी किया है| जिसमे जिला पंचायत की बैठक में उनके प्रतिनिधि के रूप में कोरम के रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति की गयी है| जिलाधिकारी ने मामले की जाँच अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल को दी है| एडीएम ने जिलाध्यक्ष से जबाब माँगा है| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया की बैठक में जाने से पूर्व उनकी फोन से एमएलसी पुष्प राज जैन से बात हुई थी| उन्होंने खुद उनसे प्रतिनिधि के रूप में हस्ताक्षर करने के लिये कहा था| हो सकता है कोई भ्रम हो उसको दूर करने का प्रयास किया जायेगा|
जल्द होगी जिला योजना की बैठक
सदर विधायक विजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में यह दावे के साथ कहा की जल्द जिला योजना की बैठक आयोजित की जायेगी| इसकी तैयारी चल रही है| उनका किसी से भी कोई विरोध नही है| पुष्पेन्द्र यादव, अनिल श्रीवास्तव, रजत क्रन्तिकारी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]