सपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर चन्नू, जग्गू व आठ साथियों के विरुद्व FIR दर्ज

0
167

FARRUKHABAD : सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर द्वारा अवैध होर्डिंग हटवाये जाने पर हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर की तहरीर पर शहर कोतवाली में चन्नू यादव, जग्गू यादव व उनके आठ साथियों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
Channu Jagguविदित हो कि सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने 26 अगस्त को अपने साथियों के साथ अवैध होर्डिंगों को अभियान चलाकर हटवाने के  दौरान चन्नू यादव, जग्गू यादव व उनके साथियों से विवाद हो गया था. जिस मामले में राजकुमार सिंह राठौर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर जग्गू यादव, चन्नू यादव व उनके साथियों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। शहर कोतवाली में मामला संज्ञान में लेते हुए चन्नू यादव, जग्गू यादव व अन्य आठ साथियों के विरुद्व धारा 393, 504, 506, बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देना, रिवाल्वर छीनने का प्रयास करना में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]