सपा जिलाध्यक्ष और सयुस जिलाध्यक्ष ने सुना जनता का दर्द

0
168

prdip yadvफर्रुखाबाद: सपा के जनता दर्शन में सपा नेताओ ने पीड़ित जनता का दर्द सुनकर उसका निराकरण कराने का प्रयास किया| नेताओ ने कई समस्याओ को लेकर फोन से अधिकारियो से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करा दिया|

[adrotate banner="3"]

आवास विकास कालोनी स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सयुस जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने जनता की समस्या सुनी| जनता दर्शन में पंहुची महेश सिंह, सुशीला देवी, शशी , मनोज सहित तमाम लोग फरियाद लेकर पंहुचे|

सयुस जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि जनता की समस्याओ के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया है| पहले जनप्रतिनिधि अक्सर आम जनता को नही मिल पाते थे| लेकिन अब जनता दर्शन मेंआम जनता इनसे रूबरू हो रही है| सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के लोग जनता दर्शन में आकर न्याय पा रहे है| इस दौरान जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे|

बाबा नीबकरोरी मेले का किया शुभारम्भ
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर ने बाबा लक्ष्मण दास मन्दिर नीव करोरी पंहुचकर मेले का शुभारम्भ किया| इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही|

[adrotate banner="2"]