सपा चेयरमैन व आधा दर्जन जिला पंचायत सदस्य हुए सेक्युलर

0
166

फर्रुखाबाद: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ सपा चेयरमैंन व कई जिला पंचायत सदस्य खड़े दिखाई दिए| उन्होंने मोर्चा के मंडल प्रभारी के सामने जमकर शिवपाल व सेक्युलर मोर्चा की तारीफ़ की|
गुरुवार को मोर्चा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य जनपद पंहुचे| उन्होंने बेबर रोड स्थित मेडिकल कालेज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की| इस दौरान बीते दिन सपा के जिला उपाध्यक्ष के पद से बर्खास्त किये गये सुरेन्द्र सिंह गौर, कंपिल चेयर मैंन उदय पाल यादव, जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, प्रदीप यादव, अवनीश यादव, किशन पाल यादव, रविन्द्र गंगवार आदि के साथ ही पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सुषमा जाटव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे संतोष यादव, कायमगंज के राजीव गुप्ता, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि प्रभारी के साथ खड़े नजर आये|
सभी ने एक बैठक कर कार्यकर्ताओं को तेजी के साथ संगठन मे लगने की सलाह दी| चेयरमैंन उदय पाल ने कहा सपा से खफा हर व्यक्ति के लिये मोर्चा के दरवाजे खुले है| उन्होंने प्रभारी से जितेन्द्र यादव को लोक सभा का टिकट देने की शिफारिश की| सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया की जो लोग सेक्युलर मोर्चा की मदद में है तो उन्हें पार्टी से बाहर करने के लिये आला कमान को सूची भेजी जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]