फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी व महान दल गठबधंन प्रत्याशी सुमन शाक्य को सदर विधान सभा का भूगोल तक नही पता| वह सदर के पांच मोहल्लों तक ने नाम नही बता सकीं| मीडिया के सबालों पर वह कुछ भी संतोष जनक उत्तर नही दे सकी|
दरअसल सपा के आवास विकास जिला कार्यालय पर सदर से सपा व महान दल गठबन्धन प्रत्याशी सुमन शाक्य, भोजपुर से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी, कायमगंज से सर्वेश अम्बेडकर, अमृतपुर से डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव के साथ जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया| जिसमे वह मीडिया को नही बता सकी की सपा की स्थापना कब हुई और राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव की माँ का क्या नाम है, वहीं जिले में कितने व्लाक है इसका भी कोई उत्तर नही दे सकी| सदर का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है यह भी नही बता सकी| वह सदर विधान सभा के पांच मोहल्लों के नाम नही बता सकी और उन्होंने हाथ खड़े कर दिये|
भोजपुर प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी नें कहा कि वह पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रहे है और उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है| वह सरकार में आते है तो आम जनता की मूलभूत समस्याओं को समाप्त करनें का कार्य पहले किये जायेगा| सपा को कहती है वह करती है| अमृतपुर विधान सभा के प्रत्याशी डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव व कायमगंज विधान सभा के प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडर नें भी ने भी जीत का दावा मजबूत बताया|
सपा जिलाध्यक्ष बोले लुईस को केबल चुनाव लड़ने का शौक
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि सपा चुनाव में पूरी दमखम से मुकाबला करेगी| सपा गाँव-गाँव जा रही है| सदर से कांग्रेस की लुईस खुर्शीद चुनाव लड़ रही है जबकि उनके पति सलमान खुर्शीद का जन्म पितौरा में नही हुआ| चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी अपना मायाजाल फैला रहीं है| उन्हें केबल चुनाव लड़ने का शौक है| वह बाहरी है| हमारे गठ्बन्धन प्रत्याशी का सदर सीट से पुराना नाता है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भी उनके प्रत्याशी की लड़ाई है| जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व सपा जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, इलियास मंसूरी आदि रहे|
सपा गठबंधन प्रत्याशी नही बता पायीं सदर सीट का भूगोल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

