सपा के हारने की बात करने वालो पर कारवाही होगी- विधायक शैलेन्द्र सिंह

0
106

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को नवभारत सभा भवन में सचिन को टिकेट न मिलने पर सपा प्रत्याशी नहीं जीत पायेगा, ये बात कहने वालो को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है| 2014 लोकसभा चुनाव के लिए दावेदार प्रत्याशियो की रिपोर्ट तैयार करने आये सपा विधायक शैलेन्द्र सिंह से कमालगंज में कई सपाइयों ने शिकायत दर्ज करायी| ज्ञात हो कि कल नव भारत सभा भवन में मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव द्वारा बुलाये गए सपा सम्मेलन में कई सपाइयों ने सचिन को टिकेट न मिलने पर कोई अन्य प्रत्याशी जीत नहीं पायेगा का चाटुकारिता भरा भाषण दे डाला था| अब यही भाषण उनके गले की हड्डी बन सकता है| विधायक शैलेन्द्र सिंह ने सपा के भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव भोला, जिला पंचायत सदस्य के पति कल्लू यादव सहित सहित उन सभी लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज में आज शनिवार को लोकसभा टिकेट के दावेदार विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना शक्ति परिक्षण कराया| बुलबुल कोल्ड स्टोर में हुए सम्मेलन में सभी विधानसभा से कार्यकर्ता पहुचे| सम्मेलन की अध्यक्षता सपा विधायक शैलेन्द्र सिंह ने की|

[adrotate banner="2"]