एटा:(अलीगंज)समाजवादी पार्टी के अलीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित चार लोगों पर हत्या के मुकदमे में आरोपी बनाया गया है| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|
जनपद एटा के अलीगंज विजपुरी इमादपुर निवासी अजय सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह ने थाना अलीगंज में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि बीते मंगलवार को उसका भाई विजय सिंह गाँव के ही कमलेश पुत्र मुन्नालाल के साथ बाइक से लगभग 7:30 बजे अलीगंज जा रहा था| गाँव के ही रामदुलारे जाटव पुत्र बहादुर जाटव , बुद्धपाल सिंह चौहान पुत्र नत्थू सिंह व ओमपाल सिंह चौहान पर आरोप है की उन लोगों ने पुरानी रंजिश में बुलेरों से कुचलकर उसके भाई विजय सिंह की हत्या कर दी |
अजय सिंह ने दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि हत्या के पीछे पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह की साजिश है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने धारा 302 व 120-बी के साथ ही अन्य सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस का कहना है कि मामले में जाँच की जा रही है|
सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह सहित चार पर हत्या का मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


