सपा के पूर्व जिला सचिव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष में होर्डिंग युद्ध

0
98

spaaफर्रूखाबाद:(शमसाबाद) समाजवादी पार्टी में होर्डिंग युद्ध बहुत पुराना है| पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इसी युद्ध का खमियाजा पूरी कमेटी को झेलना पड़ा था| मंगलवार को एक बार फिर सपा नेता आपस में होर्डिंग को लेकर भीड़ गये| घटना में पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

नव वर्ष के होर्डिंग लगाने को लेकरसपा के पूर्व जिला सचिव डॉ हरीनंदन यादव ने नव वर्ष की बधाई संदेश वाला होर्डिग हजियांपुर चैराहा पर लगवाया था। जिसको वर्तमान सपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व ग्राम सोना जानकीपुर नगला दुर्गा के प्रधान ने किसी कारण के तोड़कर फेंक दिये और उसी जगह पर अपना होर्डिंग लगा दिया| जानकारी होने पर पूर्व जिला सचिव ने पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है|
पुलिस घटना के संबंध में जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]