सपा के दिये घाव को कभी भूल नहीं सकते: अमर सिंह

0
123

अमर सिंह के खिलाफ जब से यूपी सरकार ने मनी लांड्रिंग के केस को वापस लिया है तब से ही चर्चा गर्म है कि अमर सिंह की सपा में वापसी हो सकती है लेकिन इन बातों पर उस समय विराम लग गया जिस समय अमर सिंह ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर सपा में वापस नहीं लौट सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

अमर सिंह का कहना है कि वो सपा के दिये घाव को कभी भूल नहीं सकते हैं ऐसे में सवाल ही नहीं उठता कि वो सपा में वापस जायें। अमर सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने कोई धोखधड़ी नहीं की है इसलिए उन पर से सरकार ने केस हटाये हैं इस बात को उनकी वापसी से नहीं जोड़ना चाहिए।

कभी सपा के बैकबोन बनें अमर सिंह को साल 2010 में पार्टी से बाहर कर दिया गया था उसके बाद से लगातार अमर सिंह  मुलायम और सपा पर वार कर रहे हैं यहां तक की अमर सिंह जब बीमारी हालत में अस्पताल में भर्ती थे तो भी मुलायम सिंह उन्हें देखने नहीं गये थे। ऐसे में हालात तो यही कहते हैं कि अमर सिंह की वापसी सपा में फिलहाल के लिए संभव नहीं है।

[adrotate banner="2"]