सपा के जनता दरबार में बिजली विभाग की सर्वाधिक शिकायतें

0
103

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर लगाये गये जनता दरबार में आज बिजली विभाग की सर्वाधिक शिकायतें की गयीं। दी गयी शिकायतों को जिलाध्यक्ष के द्वारा सम्बंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर एडवोकेट, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, नगर अध्यक्ष महताब खां ने समाजवादी पार्टी के आवास विकास स्थित जिला मुख्यालय पर जनता दरबार लगाया। जिसमें कुल 32 प्रार्थनापत्र आये। जिनमें से तकरीबन 15 शिकायतें बिजली विभाग के टूटे तारों, बिजली न आने, कनेक्शन कटे होने के बावजूद बिल पहुंचने की आयीं। इसके अलावा ब्लाक बढ़पुर व कायमगंज से टूटी जर्जर सड़कों को लेकर भी कुछ लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर जिलाध्यक्ष को अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने फोन पर बातचीत कर सम्बंधित अधिकारी को सभी प्रार्थनापत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान  इफ्तिकार, अनिल श्रीवास्तव, मंदीप कुमार यादव अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र सदर, बिल्लू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]