सपा के एजेन्ट के रूप में कार्य कर रहा प्रशासन: बीजेपी

0
158

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने प्रशासन पर सबाल खड़े कर बीजेपी नेताओ को अपमानित करने का आरोप लगाया है | पार्टी नेता इस सम्बंध में जिलाधिकारी और एसपी से मिले और अपना दर्द उनके सामने रखा|

[adrotate banner="3"]

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने जिलाधिकारी को बताया की पार्टी के उड़ान कार्यक्रम के दौरान उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया जबकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को पहले दी थी| पुलिस ने रिपोर्ट भी लगा दी लेकिन एसडीएम ने उसमे आदेश नही किये थे| वही पूर्व विधायक सुशील शाक्य और कुलदीप गंगवार ने भी अपनी आपत्ति दर्ज करायी| सुशील शाक्य ने कहा की उनकी गाड़ी में कुछ पोस्टर ही थे| जिस पर पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी| जबकि पुलिस गाड़ी सीज ना करके सामिग्री जप्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर सकते थे| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा की पुलिस ने उनकी राइफल जप्त कर ली | जिसे वापस मिलना चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड की मांग भी रखी|

शमसाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता ने एसपी से सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के द्वारा उनके कस्बे में बैडबाजे के साथ जुलुस निकालने के बाद भी कार्यवाही नही किये जाने की बात कही| बीजेपी नेताओ ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया| जिस पर एसपी सुभाष सिंह बघेल ने कहा की जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के खिलाफ पहले से ही तीन थानों में मुकदमा दर्ज कर लिया है| शमशाबाद की जाँच कराकर सपा जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा |

जिलाधिकारी ने बताया की आचार संहिता का उलंघन करने में ही कार्यवाही की गयी है| नियम के विरुद्ध किसी को भी कोई प्रचार नही करने दिया जायेगा| पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री विमल कटियार शैलेन्द्र सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]