सपा के इशारे पर किया जा रहा है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न- मुकुल त्रिपाठी

0
111

AAP Mukul Tripathiफर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी ने जिला प्रशासन पर लोकतान्त्रिक व्यवस्था को कुचलने का आरोप लगाया है| उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके समाजवादी पार्टी के इशारे पर आम आदमी पार्टी कर कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया| गाय हो कि आम आदमी पार्टी आज वहाँ जुलुस निकलने वाली थी जिसे जिला प्रशासन ने रोक दिया|

[adrotate banner="3"]

आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी और जिला संयोजक अतुल शर्मा ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी का उत्पीड़न किया जा रहा है| उन्होंने 24 फरवरी को ही रैली निकलने की अनुमति मांगी थी जिसे पहले नगर मेजिस्ट्रेट ने अनुमति देने की हामी भर दी थी मगर अं वक़्त पर आजन केवल उन्हें अनुमति नहीं दी गयी बल्कि उनके कार्यकर्ताओ का मुचलका भी भरवाया जा रहा है| जबकि ऐसा किसी भी अन्य राजनैतिक दलो के साथ अभी नहीं किया गया| आप ने जिला प्रशासन पर समाजवादी पार्टी के इशारे पर कार्यकर्ताओ के उत्पीड़न का आरोप लगाया है| उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है| जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी| भ्रष्टाचार में लिप्त समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी की यूपी में दस्तक से घबरा गयी है| प्रदेश में जिस तरह अराजकता और लूटतंत्र का माहौल चल रहा है उससे जनता ट्रस्ट है और आम आदमी पार्टी की ओर जनता का जबर्दस्त रुझान है| इसी हतासा में उनका उत्पीड़न किया जा रहा है|

[adrotate banner="2"]