एक दर्जन साइकिलों के साथ सपा की सदभावना साइकिल यात्रा नगर पहुंची

0
124

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी की तरफ से चलायी जा रही सदभावना यात्रा देर शाम नगर में प्रवेश कर गयी। पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने शहर के अंदर साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

sapa cycle raily - rajkumar singh rathaurअलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यात्रा का मार्गदर्शन करते हुए कायमगंज पहुंचे। कायमगंज से नगर अध्यक्ष आरिफ परवेज व ललित यादव ने बरझाले तक साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। बरझाला से पीयूष यादव, सुधीर यादव व दयानंद यात्रा को शुकरुल्लापुर तक लेकर आये। जहां से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव व छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा गुरुगांवदेवी मंदिर पहुंची। जहां से नगर अध्यक्ष महताब खां ने मोर्चा संभाला। शहर में प्रवेश के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लिया। लेकिन शहर तक आते आते कार्यकर्ताओं की संख्या महज एक दर्जन ही रह गयी थी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारत भूटान सेवा दल के अध्यक्ष रणजीत सिंह अपने सहयोगियों के साथ निरीक्षण भवन में रात बितायेंगे। सुबह पुनः यात्रा जनपद में निकाली जायेगी। 1 जून को यात्रा यहां से हरदोई के लिए रवाना हो जायेगी।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]