सपा की मजबूत सीटों पर चल सकती है आरक्षण की आरी

0
131

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी पंचायत चुनाव लड़ने के लिए गांव-गांव चहल पहल शुरू हो गई है। चुनाव की घोषणा में अभी समय हो, लेकिन गांवों में प्रधानी, बीडीसी व जिला पंचायत चुनाव का डंका लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। जिला पंचायत चुनाव में तो इस बार सपा की मजबूत सीटों पर आरक्षण की आरी चलने की पूरी सम्भावना है| इस बार आरक्षण उनके सपनों पर पानी फेरता दिख रहा है। नए सिरे से आरक्षण के चलते कई दावेदारों को झटका लगना तय है। इसलिए कई दावेदार आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
सपा की सरकार के दौरान जिले में दो बार सपा के अध्यक्ष रहे| एक बाद पूर्व विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी कठेरिया नें 14 जनवरी 2016 को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी| उसके बाद सपा नेता सुबोध यादव की पैतरेबाजी से सगुना को अध्यक्ष पद से हटाकर सुबोध खेमें की ज्ञान देवी कठेरिया  31 अगस्त 2017 को अध्यक्ष बनी| उस समय अधिकतर जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के ही थे| लेकिन इस बार आरक्षण की आरी पूर्व में जिला पंचायत से सदस्य रहे दावेदारों का जायिका बिगाड़ सकती है| सूत्रों की मानें तो सपा बाहुल्य एक बढ़पुर, दो कायमगंज, एक नवाबगंज, एक मोहम्मदाबाद, एक कमालगंज की सीट पर आरक्षण होना तय है| यह वह सीटें है जिन पर आरक्षण पर बदलाब होना तय माना जा रहा है| जिससे दावेदार सकते में हैं|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]