सपा की ज्ञान देवी ने बीजेपी की राजकुमारी को हराया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत के उपचुनाव में आखिर सपा की प्रत्याशी ज्ञान देवी कठेरिया ने बीजेपी समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी को करारी हार दे दी| जिससे बीजेपी के मायूसी छा गयी है| वही सपा में ख़ुशी की लहर है|
सांसद मुकेश राजपूत ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अपने चालक कल्लू की पत्नी राजकुमारी को चुनाव मैदान में उतारा था| वही सपा ने ज्ञानदेवी पर अपना दाव लगाया था| बीते कई दिनों के तक चले आरोप-प्रत्यारोप के दौरा के बाद आखिर मतदान के बाद सत्ता का नशा बीजेपी के नेताओ के चेहरे से उतर गया| सुबह 11 बजे से शुरू हुये मतदान के बाद दोपहर दो बजे तक सभी 30 मत पड़ गये| सबसे पहले सपा के खेमे से सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव 16 सदस्यो को लेकर मतदान कराने पंहुचे| यह देखकर ही परिणाम का गणित सियाशी पंडितो ने लगा लिया था| उनके बाद बीजेपी की राजकुमारी कठेरिया के साथ आधा दर्जन से अधिक मतदाता पंहुचे|
काफी इंतजार के बाद तीन सदस्यों को लेकर पंहुचे प्रदीप
लगभग सभी सदस्यों का मतदान हो गया था| केबल प्रदीप यादव सहित तीन सदस्यों का बेसब्री से इंतजार हो रहा था| सबसे अंत में प्रदीप यादव अपने साथ डॉ० सुरभि गंगवार व तहसीन सिद्दीकी की पत्नी जुबैरिया शाह को लेकर वोट डालने पंहुचे उन्होंने भी अंतिम समय में सपा के लिये मतदान कर मजबूती दे दी| उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के फरमान पर वह पूरी निष्ठां के साथ पार्टी के साथ खड़े है|
Upload Files
3 बजे से मतगणना शूरू हुई| जिसमे सपा की ज्ञान देवी को 20 व बीजेपी की राजकुमारी को केबल 9 मतो से संतोष करना पड़ा| वही एक मत अबैध पाया गया| 3 बजकर 25 मिनट पर ज्ञानदेवी की जीत घोषित हो गयी | जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानदेवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया| जीत की खबर आते ही सपा कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की|