सपा की जिला कार्यकारणी घोषित, कई पुरानें चेहरों को मिली जगह

0
145

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव नें जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी| जिसमे कई पुरानें चेहरों को तरजीह दी गयी है| सभी को पार्टी के हित में कार्य करनें की हिदायत दी गयी है|
जिलाध्यक्ष नें जिला प्रभारी डॉ.नबल किशोर शाक्य की मौजूदगी में सपा की जिला कमेटी घोषित की| जिसमे जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कोषाध्यक्ष रामू गुप्ता को बनाया गया है| उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मारिया आलम, नागेंद्र सिंह, जहांन सिंह, पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह, रमेश चंद्र एवं सौरभ कटियार को बनाया गया। वहीं सचिव मशूरुर खान, सुरेंद्र सिंह, मुजीबुल हसन, संजय सिंह, ईश्वर दयाल, रामसनेही, मुन्ना यादव, सुषमा जाटव, अमीर सिंह, राधेश्याम, राकेश यादव, प्रधान उदयभान, प्रधान पीयूष यादव, प्रधान बिजेंद्र सिंह, प्रधान नरेश पाल, अजय माथुर को सचिव बनाया गया। सदस्य के रूप में अरविंद चतुर्वेदी, ,बीना शर्मा, जीशान खान, विजय अनुरागी, जोगेंद्र सिंह, मोहित गंगवार, बिल्लू श्रीवास्तव, अरविंद साहू, कमल सिंह, नौसाद नेता, संजय लोधी, रजनी पाल, सुबोध सक्सेना, शिव शंकर शर्मा, निर्मान सिंह, सुशील कुमार, प्रतिपाल सिंह, अरविंद कुमार, बबलू कठेरिया, विनय कुमार, खुर्शीद खान, रंजीत सिंह भैईया खां, अजय शाक्य, जगदीश यादव व रजत क्रांतिकारी को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है| सभी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये बूथ मजबूत करनें पर जोर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

रामविलास राजपूत को फर्रुखाबाद विधानसभा नरेंद्र कुमार को भोजपुर धर्मेंद्र कुमार को अमृतपुर गंगा पार उदय प्रताप उर्फ भोला यादव को अमृतपुर एवं डॉ निर्मला सीपी को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दोनों सूचियों को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सहमति प्रदान की है।

[adrotate banner="2"]