सपा का विकास सिर्फ चार जिलों व एक बिरादरी तक सीमित : राम अचल

0
129

ram achal rajbhahrलखनऊ:बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने आज सत्तारुढ समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप जड़ा है। आजमगढ़ में आज राजभर ने सपा का विकास कार्य सिर्फ चार जिले तथा एक बिरादरी तक सीमित रहने का आरोप लगाया।

[adrotate banner="3"]

राम अचल राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का सारा विकास सिर्फ कन्नौज, मैनपुरी, इटावा तथा फिरोजाबाद तक सीमित है। इसके साथ ही यह पार्टी सिर्फ यादव बिरादरी के विकास का काम करती है। हाल में पुलिस भर्ती से यह प्रमाणित हो चूका है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। यहां पर अपराधी बेलगाम हैं। जेल तथा पुलिस अभिरक्षा से अपराधियों को छुड़ाया जा रहा है। माफिया पुलिस के असलहे लूट रहे हैं। राजभर आज मंडल कोवर्डिनेटर श्याम सुन्दर चौहान के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

[adrotate banner="2"]