सपा का चुनावी शिगूफा मुस्लिम आरक्षण

mntri bjp ram shnkar ktheriyaफर्रुखाबाद:(कायमगंज) भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने समाजवादी पार्टी पर जमकर तीर चलाये| उन्होंने कहा जो समाजवादी पार्टी मुसलमानों को आरक्षण की बात कर रही है वह केबल उसका चुनावी शिगूफा है| उन्होंने यह भी कहा की सपा चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की घोषणा करने लगती है|

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल के आवास पर पंहुचे केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण दे लेकिन उसके साथ ही साथ उसके असली हकदार दलितों और अति पिछडो को भी उनके अधिकर से बंचित ना करे| उन्होंने शिक्षा के विषय में बताया की प्रसिद्ध विश्व विधालयो कि सूची में पहले देश की रैकिंग 200 थी जो अब 150 हो गयी है| ग्लोबल एजुकेशन के लिये केंद्र सरकार 10 विश्वविद्यालय सार्वजनिक क्षेत्र से और 10 विश्वविद्यालय निजी क्षेत्र से खोलने का फैसला किया है| इनमे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 500 प्रोफेसर बुलाये जायेगे| जो एक-एक सेमिस्टर में पढ़ायेगे| इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार कि योजनाओ के विषय में भी चर्चा की|
इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत , जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिलामहामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार