सपा एमएलसी प्रत्याशी पुष्पराज ने किया नामांकन

0
191

pushp raajpushp raj jainvishvash, jaiin prdipफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से एलएलसी प्रत्याशी बनाये गये उद्योगपति पुष्पराज जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल कर दिया| उनके नामांकन में कई जनपदों के सपा नेता मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

बुधवार को दोपहर तकरीबन 1 बजे काफी बड़े काफिले के साथ नामांकन करने पंहुचे पुष्पराज जैन उर्फ़ पम्पी ने अपने नामांकन के चार पर्चे दाखिल किये| जिलाधिकारी ने सभी पर्चो की जाँच की| जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया की सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक व्यापारी को एलएलसी का टिकट देकर यह दिखा दिया की वह व्यापारियों के कितने हितैसी है| उन्होंने कहा की सपा सरकार में व्यापारियों को नई ऊंचाई पर जाने का मौका मिला है|

कानून व्यवस्था के सबाल पर उन्होंने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था कही से भी खराब नही है| जबसे सपा की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था और चूस्त हुई है| उन्होंने कहा की सपा के सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान कायम रखा जायेगा| इस दौरान विजय बहादुर पाल जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, कन्नौज विधायक अरबिंद प्रताप सिंह, भोजपुर विधायक जमालुदीन सिद्दीकी, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, डॉ० जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, विजय यादव, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल, डॉ अनार सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, अजय कश्यप आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]