सपा एमएलसी प्रत्याशी ने वकीलों से मिलकर बनाया माहौल

0
143

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के आगरा खण्ड स्नातक विधायक (एमएलसी) प्रत्याशी असीम यादव ने पीडब्लूडी गेस्टहाउस में सपा पदाधिकारियों से वार्तालाप किया। इसके बाद अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कचहरी पहुंचकर वकीलों से मिले व समर्थन मांगा।sateesh dixit - aseem yadav

[adrotate banner="3"]

जनपद फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद निवासी असीम यादव समाजवादी पार्टी से एमएलसी प्रत्याशी बनाये गये हैं। उन्होंने पीडब्लूडी गेस्टहाउस में सपा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में अधिक से अधिक स्नातक वोटर बना लिये जायें। जिसके लिए कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से अभी से ही जुट जाये। उन्होंने 2010 तक स्नातक पास कर चुके युवाओं के वोट बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में फार्म वितरित किये। उन्होंने कहा कि सभी फार्म भरकर 25 अक्टूबर तक हर हाल में जमा कर दें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित, पुष्पेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, मंदीप, शेर सिंह यादव, सुनील दिवाकर, प्रमोद, अब्दुल हक मंसूरी, प्रशांत सक्सेना आदि मौजद रहे।

[adrotate banner="2"]