सपा अल्पसंख्यक सभा: भाई को अध्यक्ष और फर्रुखाबाद छोड़ चुके अयूब मसीह को पदाधिकारी बनाया

0
139

FARRUKHABAD: सपा के महानगर अध्यक्ष महताब खां ने अपने भाई आफताब खां को अल्पसंख्यक सभा का महानगर अध्यक्ष बना दिया है। सत्ता का रंग ऐसा है जो गुरुद्वारा लोहाई रोड की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार बाबू सिंह गिल और बढ़पुर चर्च के पूर्व पादरी अयूब मसीह ने भी ठप्पा लगवाने में परहेज नहीं किया है। हालांकि पादरी अयूब मसीह करीब 5 साल पहले फर्रुखाबाद छोड़ चुके हैं और उनके स्थान पर पादरी किशन मसीह काम कर रहे हैं।
SAPA Mahtab Khan
इस सम्बन्ध में डा. रामकृष्ण राजपूत ने बताया कि उनसे बात हुई है और वह किसी कारण से यहां आ नहीं सके हैं। अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष आफताब खां ने यश भारती सम्मान से सम्मनित डा. रामकृष्ण राजपूत की उपस्थिति में कमेटी की घोषणा की। सरदार मीर को कोषाध्यक्ष, रिटायर्ड अमीन मोहम्मद हुसैन रिजवी को सचिव बनाया गया है। साकिब खां, राजेन्द्र पाल भंते, अजीत जैन और इमरान खान सचिव बनाये गये हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महताब खां, सचिव उस्मान सिद्दीकी, विष्णु शाक्य, शारिक अली आदि सपा नेता भी थे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]