सपा अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारणी घोषित

0
106

spa sajid khaan alpsnkhykफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने अल्पसंख्यक सभा की कार्यकारणी घोषित कर दी| 26 सदस्यों वाली कमेटी में सभी को पार्टी के हितो को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गए है|

[adrotate banner="3"]

पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में बुलाई गई एक बैठक में अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष साजिद अली खान को नियुक्त किया गया है| इसके अलावा चार लोगो को उपाध्य्क्ष बनाया गया है| 6 सचिव व 13 लोगो को कमेटी का सदस्य बनाया गया है| महासचिव पद पर रमनवाज खान व कोषाध्यक्ष पद पर अब्ब्दुल मालिक को जिम्मेदारी दी गयी है|

नव नियुक्त अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा है की वह पार्टी के पार्टी की नीतियों को जन जन तक पंहुचाने का पूरा प्रयास करेंगे| जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया की वह व उनकी पार्टी पूरी तरह से जनहित के कार्यो में लगी हुई है| लेकिन कुछ लोग पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रहे है| उन्होंने बीते दिनों शिवपाल यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम में की गयी अभद्रता के साथ-साथ संकिसा में पुलिस अधिकारियो के साथ अभद्रता किये जाने के विषय में आक्रामक दिखाई दिये उन्होंने कहा कुछ लोग केबल अखबरों में छपने के लिए इस तरह के कार्य करते रहते है| वह लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य नही हो सकते|
इस दौरान पार्टी के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव(एडवोकेट) आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]