सपाईयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने सोमबार को जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस दौरान केक काटकर अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार में कराए गए कार्य जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। लेकिन अखिलेश के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं की संख्या कम रहना चर्चा का विषय रहा|
नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, मंदीप यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सचिन सिंह यादव ने संयुक्त रूप से अखिलेश यादव का केक काटा|जिलाध्यक्ष ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों के मसीहा है और वह प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलते है। उनकी सरकार में हर वर्ग के लिए काम किया| राजनीति में कभी एक से दिन नही रहते| कार्यकर्ता धैर्य के साथ काम करे| आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी|
इस  दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महेंद्र सिंह कटियार, मनमोहन मिश्रा, राजन यादव, जीतू यादव, राधेश्याम श्रीवास्तव, युनुस अंसारी, छोटे सिंह यादव, समीर मिर्जा आदि रहे|
पूर्व सपा प्रवक्ता ने किया हबन
भोलेपुर हनुमान मन्दिर के सामने सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ हबन किया| उन्होंने सुप्रीमो की दीर्घायु की कामना की| पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, नगर उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, रजत क्रांतिकारी, रवि कुमार, रजत वाथम आदि रहे|