सपाइयों ने जमीन पर लेटकर बलात्कार पीड़िता की सलामती को दुआ की

0
146

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी तिराहे स्थित हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रेपकाण्ड की पीड़िता की सलामती के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेप पीड़िता छात्रा की जिंदगी को बचाने के लिए कड़ी तपस्या करते हुए मंदिर के चारों तरफ लेट कर परिक्रमा की।

[adrotate banner="3"]

रविवार दोपहर 1 बजे हनुमान मंदिर पर रंजीत चक ने अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचकर दिल्ली रेप काण्ड की पीड़ित छात्रा की जिंदगी की दुआ करते हुए हवन पूजन किया। इस दौरान सपाइयों ने हाथ जोड़कर मंदिर में प्रार्थना की कि भगवान रेप पीड़िता की जिंदगी को सलामत रखे। रंजीत चक ने सपाइयों के साथ मिलकर लेटकर मंदिर की परिक्रमा की।
इस दौरान उनके साथ रवि कुमार बाल्मीक, बजरंगी बाल्मीक, जीतू बाल्मीक, पवन कुमार बाल्मीक, दीपक कटियार, नरेन्द्र यादव, अर्जुन सिंह, पवन यादव, हीरो यादव, सोनू यादव, अमित कुमार, शिवम सिसोदिया, विवेक कटियार, पिन्टू, मुकेश जाटव, आदेश कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली सरकार का फूंका पुतला
फर्रुखाबाद: दिल्ली में हुए गैंग रेप का विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिल्ली सरकार का पुतला दहन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि पुलिस के द्वारा गैंग रेप के आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर जमकर लोठियां भांजीं गयीं जोकि अत्यंत निंदनीय है। सह जिला संयोजक राजीव सिंह राठौर ने कहा कि लगातार हो रहे गैंग रेप यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का मुख्यमंत्री कार्यकाल अपराधों से भरा हुआ है।

इस दौरान उमेश राठौर, अमित दुबे, विशाल शुक्ला, अंशुल शुक्ला, अनिल दुबे, राजीव चौहान, शुभम तिवारी, विमल ठाकुर, अतुल पाठक, अंकित पाल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]