सपाइयों ने केक काट मनाया राष्ट्रीय महासचिव जन्मदिन

0
204

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया|
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने केक काटकर प्रो. रामगोपाल यादव जी का जन्मदिन मनाया| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठा वादा करके जनता को ठगने का काम किया है, जिसका पोल खुलना शुरू हो गया है। इनके सौ दिन में हत्या, लूट, दुष्कर्म और अपहरण की घटनायें अधिक हुई है। दूधियों को जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई से जनता ऊब चुकी है। नवनियुक्त व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना को जल्द कमेटी का गठन करनें के निर्देश दिये | सपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव,जिला सचिव नीलम सिंह, नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम, पंकज गुप्ता, रामू गुप्ता, पंकज यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]