सन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट वाला अंडा

0
113

इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है।
emu egg 1
खास बात यह है कि यह एक अंडा 1-2 किलोग्राम वजन का हो सकता है और केवल एक अंडे से ही 10 से ज्यादा लोगों के लिए ऑमलेट तैयार किया जा सकता है। यह अंडा काफी पौष्टिक भरा भी माना जाता है।ये एक बड़े से पक्षी ईमू का अंडा है। भारत में इनका व्यवसाय खूब फल-फूल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका अंडा शहरों में 1200-1500 रुपए में बिकता है। इसका मीट लोग खूब पसंद करते हैं ओर यह 400-450 रुपए प्रति किलोग्राम बिकता है। ईमू बर्ड मुख्यत आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके एक जोड़े की कीमत 8 हजार रुपए से 30 हजार रुपए तक हो सकती है।
emu
यह अंडा आस्ट्रेलियन पक्षी ईमू का है। जिस प्रकार इसके अंडे की कई खास बातें हैं, उसी तरह ईमू से जुड़ी भी कई रोचक बातें है। भारत में ईमू के पालन का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यह एक साल में ही पांच फुट के हो जाते हैं। ईमू किसी भी वातावरण में रह सकते हैं। कभी 2010 में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार एक फार्म में 450 ग्राम का अंडा दिया था। इसे प्रदेश में पहला ईमू का अंडा माना गया। इस दौरान इतने बड़े अंडे को देखने के लिए लोगों में अजब की उत्सुक्ता भी देखी गई थी। भारत में ईमू के पालन का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
यह ऑस्ट्रेलियन पक्षी है। ईमू किसी भी वातावरण में रह सकता है। 1996 से भारत में ईमू पालन की शुरुआत मानी जाती है। अब यह देश के लगभग हर हिस्से में पाला जा रहा है। इनके मांस और अंडे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब यह छत्तीसगढ़ में भी काफी लोकप्रिय हो गया है।इनके अंडे और भी आकर्षक होते हैं। एक अंडे का वजन करीब 1-2 किलो तक हो सकता है। एक वयस्क ईमू प्रतिवर्ष 15-30 अंडे देती है। ईमू का खान पान काफी साधारण होता है। इन्हें हरी घास और मुर्गी के दाने दिए जाते हैं।

[bannergarden id=”11″]
ईमू के पंख से लेकर शरीर की हरेक चीज इस्तेमाल होती है। इसका मीट 98 फीसदी कोलेस्ट्रोल फ्री है। इसका अंडा कास्मेटिक की चीजें बनाने में काम आता है। इसका पंख आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्किन लैदर का सामान बनाने व तेल दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होता है।इसकी चर्बी के तेल की कीमत बाजार में 4000 से 5000 रुपए प्रति लीटर है। इसका मीट हर्ट के रोगियों के लिए अति उत्तम है। तेल पेन किल्लर है। मीट 98 प्रतिशत फैट रहित है। भारत में ईमू पालन की शुरुआत 1996 में हुई। ईमू के अंडे का साइज मुर्गी के अंडे की तुलना में 20 गुना ज्यादा बढ़ा माना जाता है।
emu egg
इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है| खास बात यह है कि यह एक अंडा 1-2 किलोग्राम वजन का हो सकता है और केवल एक अंडे से ही 10 से ज्यादा लोगों के लिए ऑमलेट तैयार किया जा सकता है। यह अंडा काफी पौष्टिक भरा भी माना जाता है।

[adrotate banner="2"]