सनकी पति ने पत्नी को पीटा, विरोध पर पड़ोसी के घर लगायी आग

0
137

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी एक सनकी व्यक्ति ने बीती रात अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी भागकर पड़ोसी के घर में छुप गयी तो पति ने तहस में आकर पड़ोसी के घर में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सनकी पति को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक ग्रानगंज निवासी इजहार पुत्र एजाज का विवाह तकरीबन 12 वर्ष पूर्व शवाना के साथ हुआ था। उसके कुछ समय बाद से ही इजहार शवाना के साथ मारपीट करने लगा। जिसको लेकर कई बार उसे समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना। ग्रानगंज में वह एक किराये के मकान में रह रहा था। रात तकरीबन 11 बजे इजहार ने अचानक शवाना को पीटना शुरू कर दिया। जमकर मारपीट करने के बाद शवाना उसके चंगुल से छूटकर अपने पड़ोसी भगवानदास पुत्र सोवरन जाटव के घर जान बचाने के चक्कर में घुस गयी। जिस पर भगवानदास ने इजहार को जमकर हड़का दिया। जिससे आक्रोषित इजहार ने भगवानदास के घर में ही आग लगा दी। मामले की सूचना भगवानदास ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इजहार को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आयी। खबर लिखे जाने तक मामले को रफा दफा करने के लिए लोग कोतवाली पहुंच गये थे।

[adrotate banner="2"]