सदर विधायक ने मंडी परिषद की 10 सड़को का भेजा प्रस्ताव

फर्रुखाबाद: सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सदर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 सड़को के प्रस्ताव मंडी परिषद लखनऊ को भेज दिये है| जिससे इन सड़को के जल्द ही दिन सुधरने की सम्भावना बन गयी है|
राजकीय कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के निदेशक को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नबावगंज मार्ग से बघौना मार्ग तक, कायमगंज रोड से जूनियर हाई स्कूल से कन्या पाठशाला बरौन तक, फतेहगढ़ पुलिस लाइन से नगला कुटरा तक, फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल चौराहे से नगला रखा तक, सेन्ट्रल जेल आईटीआई चौराहे से सातनपुर तक, फ़तेहगढ़ कानपुर मार्ग पर महरूपुर क्रासिंग से नगला देवी सिंह तक, सेथरा फरीदपुर से पहाड़पुर तक, गुटिना रोड से नगला कैल तक, याकुतगंज से पिथूपुर मेंहदिया तक, फर्रुखाबाद नबावगंज मार्ग से खुम्मनपुर से तुर्कीपुर तक सड़क की मरम्मत कराने के लिये प्रस्ताव भेजा है|

जिसके मंजूर होने के बाद मरम्मत का कार्य शूरू हो जायेगा|