पालिका चुनाव पर विधायक की चुप्पी

फर्रुखाबाद: बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त के स्वागत में अपनी ताकत का अहसास कराने का पूरा प्रयास किया| विधायक ने अपने भाषण में पालिका चुनाव का नाम तक नही लिया| उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हैं। परिवार में सिर्फ खून के रिश्ते नहीं होते, बल्कि मेहनती कार्यकर्ता भी होते हैं।
नगर में सदर विधायक मेजर के चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर चले मोहन अग्रवाल बीजेपी की टिकट पर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में है| मोहन अग्रवाल ने चौक स्थित एक गेस्ट हॉउस में सदर विधायक मेजर और जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया| इसके साथ ही साथ उनके समर्थन में नगर के दर्जनों व्यापारी हाल में मौजूद थे| उन्होंने ने भी अपने-अपने तरह से मेजर को तलवार, चांदी का मुकुट व जिलाध्यक्ष को गदा भेट की | इस दौरान मोहन समर्थको से मेरा चेयरमैंन कैसा हो मोहन अग्रवाल जैसा हो के नारे बुलंद किये| हाल में चर्चा थी कि शायद मेजर मोहन को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये अपना समर्थन दे देगे| लेकिन मेजर के लिये एक तरफ कुआं और एक तरफ खाई जैसा हाल दिखा| एक तरफ उनके चचेरे भाई सुधांशु दत्त द्विवेदी पहले ही कार्यकर्ता सम्मान समारोह के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास करा चुके है | उसके जबाब में मोहन का यह कार्यक्रम होने से अब कई सबाल लोगो के जहन में पैदा जरुर हुये| लेकिन जबाब फिलाहल किसी के पास नही|

अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, शैतान सिंह शाक्य, ममता सक्सेना ,सतीश वर्मा, राजकुमार वर्मा, राहुल जैन, अनुपम रस्तोगी, आदि मौजूद रहे|